राहुल,प्रियंका से बदसलूकी,प्रर्दशन
कर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
------हाथरस दलित पीडित युवती को के दोषियों को
मौत की सज्जा व राहुल,प्रियका से बदसलुकी
को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला।
पुरोला:::हाथरस रेप कांड के विरोध में पहाड़ मैं भी भारी गुस्सा हैं वहीं गुरूवार को पीडिता के परिजनों को मिलनें जा रहे राहुल व प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसियों ने जताया भारी आक्रोश है।
शनिवार को पुरोला में कॉंग्रेस के नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत के नेरतुत्व में कांग्रेसियों ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाये जाने,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता करनें वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करनें की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त कर बाजार में जुलूस प्रर्दशन कर,दोषियों को फांसी दो की मांग नारेबाजी कर मुख्य बाजार तिराहे पर उतर प्रदेश सरकार का पूतला फूंका।
बाद में कांग्रेसियों ने बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ तहसील में धरना व नारेबाजी कर दलित युवती मनीषा के हत्यारों को फांसी देने,मामले में लिपापोती करनें वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनें की मांग की।
जुलूस प्रर्दशन व धरना देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत,व्लाकध्यक्ष किसन रावत, प्रमोद रावत,विहारी लाल मोरी अध्यक्ष राजपाल रावत,रेखा नौटियाल,मीना सेमवाल प्रकाश कुमार,सुभाष कुमार प्रमीला देवी,नारायणी चौहान,दिनेश चौहान व अनील कुमार आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ