तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी
छह अन्य को थमाई चार्जशीट
देहरादून। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने यूपीसीएल में करोड़ों की बकाया वसूली मामले में यूपीसीएल के एक जनरल मैनेजर, दो अधीक्षण अभियंताओं, एक अधीशासी अभियंता और दो लेखा संवर्ग के अफसरों को निलंबित किया है। जबकि, छह लोगों को चार्जशीट थमा दी है। इसके अलावा दो मुख्य अभियंताओं और एक महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
निलंबित अधिकारी
महाप्रबंधक वित्त मोहम्मद इकबाल, अधीक्षण अभियंता बृजमोहन सिंह और सुनील वैद्य, अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप, वरिष्ठ लेखाधिकारी राकेश और अवनीश
कारण बताओ नोटिस
मुख्य अभियंता एके सिंह व गणेश सिंह और महाप्रबंधक अनिल मित्तल
इनको थमाई चार्जशीट
मुख्य अभियंता एसके टम्टा व रजनीश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार, लेखाधिकारी एसके मेहता, एई मनीष पांडे, लेखाकार होशियार सिंह।

0 टिप्पणियाँ