जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित के पुरोला के एक दिवसीय दौरे की चर्चा पुरोला के हर कोने पर हो रही है, जिस तरह से जिलाधिकारी हर व्यक्ति को ध्यान से सुन रहे थे ओर समस्याओं के निराकरण का आस्वासन दे रहे थे उसकी चर्चा जुबां जुबां पर है ।
उन्होंने कहा कि पुरोला, मोरी व बडकोट तहसील में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा तथा आधार केंद्र भी जल्दी सुरु करने का आश्वासन दिया ।
दौरें के खास आकर्षण बने अर्दली
अपने एकदिवसीय दौरे में जहां जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, ब्लाक सभागार में बैठक व लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बैठक की वही उनके अर्दली के प्रोटोकॉल का प्रति उत्साह की सराहना जन जन कर रहा है । जिलाधिकारी के पुरोला पहुंचते ही कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए ओ हर व्यक्ति से सोशल डिस्टेनिसिंग का पालन करने को कह रहे थे । हालांकि उनके टोकने से कष्ट तो शायद सभी को हो रहा था पर उनका काम काबिले तारीफ था ।
0 टिप्पणियाँ