चौबट्टाखाल विधानसभा मे पीएमजेवाई की सड़क अब सांसद का उदघाटन तक ही सीमित रह गया

इं०डीपीएस रावत पूर्व लोकसभा गढ़वाल प्रत्याशी व उनके सहयोगी विकास_पाँथरी_चौन्दकोट_युवा_संग़ठन व   छेत्रिय पंचयात सदस्य राकेश नैथाणी चैधार (एकेश्वर ब्लॉक) की ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से पता चला हैं कि 


रीठाखाल से जणदादेवी मोटर मार्ग यह, सड़क सन 2008 मे बनी थी इस सड़क की कुल लम्बाई 17 किलोमीटर हैं, लेकिन कुछ जगह तो अभी तक डामरीकरण नहीं हुआ हैं। जो छेत्रिय जनता के लिये बड़ा ही दुःखद हैं। कभी भी किसी के साथ हादसा हो सकता हैं, अभी पिछ्ले हफ्ते ही  रोडो मे गड्डो की मरमत भी हुई हैं। जिसमे  बाहरी कंपनी  आर०जी० बिल्डवेल लिमिटेड काम कर रही हैं

रीठाखाल से गौखेडा के बीच जहां ब्लैक टॉप डाला गया हैं ।यहाँ ब्लैक टॉप लगभग 5 से 6 जगह दुर्घटना को न्योता दे रहा हैं। पर यह सब पीडब्लूडी के अधिकारियों की मिली भगत से सब लीपा पोथी का काम हुआ हैं, क्यों कि एक हफ्ते मे ही उखड़ कर फिर वही हालाता हो चुकी हैं। 

जिससे कि बहुत से दो पहिया वाहन के हादसे हो चुके हैं। 

चौबट्टाखाल विधानसभा छेत्र मे मोटर मार्ग  की बत्तर हालाता के पीछे आज सांसद और बिधायक का केवल उदघाटन करने तक ही सीमित रह गया हैं। कभी छेत्रिय जनता की भी सुना करे। उनकी क्या मांग हैं, केवल वोट मांगने तक ही सीमति रह गया हैं, पिछ्ले 19 सालो का चुनाव अभियांन। छेत्रिय जनता चुनाव मे वोट इसलिये डालती हैं कि उनके एरिया का विकास हो, लेकिन कोई भी बिकास की किरण नजर नहीं आ रही हैं।  विकास हुआ हैं पर सिर्फ नेताओं का , जो कि देहरादून मे आलीशान कोठियो मे बैठै हैं और फिर अगले 5 साल के चुनाव जी प्लानिंग कर रहे हैं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ