मसीहा के इंतजार में 2013 से आपदाग्रस्त पुल

गजेन्द्र सिंह चौहान।

पुरोला, उत्तरकाशी


पुरोला तहसील मुख्यालय से मात्र 2 किमी दूर चक चंदेली व खलाड़ी छानी को जोड़ने वाला पैदल पुल वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था । तब से आज तक  इस पुल का पिलर खड़ा नहीं हो पाया और लोग या तो खतरा मोल लेकर कर बरसात में उफनती नदी को पार करते हैं या 2 किलोमीटर दूर दूसरे पुल से नदी पार करते हैं, इस संबंध में बहुत सी घोषणा हुई  कई लोग  इस पुल को बनाने की  घोषणा करके जनप्रतिनिधि भी बने , पुरोला के  विधायक राजकुमार ने भी अपने चुनाव घोषणापत्र में इस पुल को खड़ा करने का वादा किया था लेकिन कार्यकाल को 3  साल होने को है पर उनका वादा भी पूरा नही हुआ ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ