पुरोला के टमाटर किसान उचित भाव न मिलने से हो रहे परेशान

देहरादून में बिक रहा है 80 से ₹100 प्रति केजी टमाटर

पुरोला के किसानों को मिल रहा है सिर्फ 10 से ₹12 प्रति केजी

 जिस टमाटर के लिए किसान जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं उसका लाभ सिर्फ चंद दलाल खा रहे हैं जहां किसानों को उनके टमाटर ों का मूल्य सिर्फ 10 12 रु प्रति किलो मिल रहा है वही देहरादून शहर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं।
 टमाटर उत्पादक किसान रमेश चंद्र असवाल बताते हैं कि उन्होंने पंद्रह सौ पौधे टमाटर की लगाई थी जिससे उन्हें 40 50 क्रेट टमाटर पैदा हुई है वह बताते हैं कि इसका मूल्य मे उन्हें  ₹400 प्रतीक रेट मिला है जबकि यही टमाटर देहरादून में बहुत महंगा बिक रहा है ।
 किसान अमीन सिंह चौहान बताते हैं की 25 से 30 किलो  की ग्रेट का भाड़ा ₹70 वसूला जा रहा है जो कि बहुत ज्यादा है लेकिन किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं है ।
 कुल मिला के किसान मर रहा है दलाल मजे ले रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ