प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर, सरकारी विभागों के कामकाज पर असर

पुरोला।।                                  ---प्रमोशन में आरक्षण के बिरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जनरल-ओबीसी कर्मचारी संगठन।     
                         जनरल-ओबीसी एम्प्लाईज एसोसिएशन के बैनर के नीचे बृहस्पति बार को पुरोला तहसील प्रांगण में अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों प्रमोशन में आरक्षण की समाप्ति,प्रमोशन प्रक्रिया को जारी करना,आरक्षण रोस्टर को सही करना आदि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं।संगठन अध्यक्ष शैलेन्द्र नौटियाल एवम संयोजक लक्षमण भंडारी ने हड़ताल में बैठे संगठन के अधिकारी,कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार पर संगठन की अपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रही है बोट बैंक की राजनीति के चलते सरकार ने अभी तक ना तो प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया और ना ही विशेष अभियान कर जनरल-ओबीसी के प्रोमोशन किये गए जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अगर सरकार चाहती तो अब तक प्रमोशन में आरक्षण समाप्त कर प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ कर देनी चाहिए थी लेकिन सरकार खुद ही मामले की पेचीदा बना रही है जिस कारण हम लोगों की आंदोलन करने की मजबूरी हुई है।वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण मिलना न्यायसंगत हो सकता है लेकिन प्रमोशन में दुबारा आरक्षण का लाभ न्यायोचित नही है।संगठन इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है जबतक सरकार हमारी मांगो पर कार्यवाही न करे तबतक हड़ताल जारी रहेगी।अगर जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करने में भी पीछे नही रहेंगे।हड़ताल में पुरोला इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र नौटियाल के अलावा सचिव संदीप डोभाल,संयोजक लक्ष्मण भंडारी,मोहन सिंह रावत,सोनू त्यागी,उम्मेद सिंह,बृजमोहन चौहान,सुनित जगूड़ी,सूर्यप्रकाश सुंदरियाल,मनमोहन रावत आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ