सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की मरम्मत न करने पर आक्रोशित मठ गाँव की महिलाओं ने यहाँ जुलूस प्रदर्शन कर विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने शीघ्र नहरों पर पानी न चलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पुरोला।

      मठ गाँव में सिंचाई विभाग की दो नहरे है जिससे ग्रामीणों की सैकड़ों हेक्टयर कृषि भूमि सिंचित होती है। लेकिन ये दोनों नहरे क्षतिग्रस्त हो रखी है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को इस संबंध में अवगत कराया गया लेकिन विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने पर गाँव की महिलाओं ने यहाँ  विभाग के कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि रोपाई का सीजन शुरू होने वाला है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक नहरों की सफाई तक नही की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष यहाँ लोपापोती कर सरकारी बजट का दुरूपयोग किया जा रहा है। महिलाओं ने शीघ्र नहरों की मरम्मत न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता हिमांशु कुमार ने शीघ्र महिलाओं को नहरों की मरम्मत करने के आश्वासन दिया। इस अवसर पर गाँव की उप प्रधान जयमाला पंवार,सावित्री,यशोदा,ललिता,विनिता,सरोज, कृष्णा, सरस्वती, पुष्पा, अम्बाला, बसंती,राजपाल पंवार, एलम पंवार  रघुवीर पंवार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ