पूरानी पेंशन बहाली को शिक्षको ने दिया धरना। शिक्षकों ने नई व्लाक कार्यकारणी का किया गठन , हरि प्रसाद बिजल्वाण बने अध्यक्ष।

पुरोला।।
पूरानी पेंशन बहाली को शिक्षको ने दिया धरना।                    शिक्षकों ने नई व्लाक कार्यकारणी का किया गठन, हरि प्रसाद बिजल्वाण बने अध्यक्ष।
प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक संगठन ने अपनी पुरानी पेंशन बहाली समेत 5 सूत्रीय मांगो को  तहसील परिसर में रविवार को धरना देकर बैठक की व पुरोला व्लाक कार्यकारणी का विस्तार व गठन किया।
         पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला उतरकाशी के महामंत्री मनोज अवस्थी की उपस्थिति में रविवार को हुए ब्लॉक शाखा कार्यकारणी के चुनाव में हरिप्रसाद बिजल्वाण को व्लाक अध्यक्ष व जगविजय राणा को सचिव जबकि दिनेश रावत को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।
       रविवार को तहसील परिसर में शिक्षक संगठन ने नवीन कार्यकारणी गठन के साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने,केंद्रीय बेतन आयोग अनुशंसा संशोधन समानरूप से लागू करनें,अनुबंधित शिक्षकों को समायोजित करनें व राष्ट्रीय शिक्षानीति में शिक्षक विरोधी प्राविधान हटाकर शिक्षा सुदृढ़ीकरण आदि की मांगों पर चर्चाकर आंदोलन की रणनीति पर बिचार विमर्श कर सरकार पर शिक्षकों के अधिकारों
के हनन का आरोप लगाया तथा मांगें पूरी न होने पर देशब्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
      बैठक में नवीन कार्यकारणी पदाधिकारियों समेत जनक सिंह चौहान,देवेश सेमवाल,कृष्ण सिंह, सुखदेव राणा,बिक्रम सिंह,दलवीर सिंह,प्रताप भंडारी, बलबीर सिंह रावत,प्रवेश नौटियाल,सागर बडोनी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ