त्योहारी सीजन में उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, मोरी में 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
*स्कॉर्पियो वाहन से चरस की तस्करी कर रहे पानीपत (हरियाणा) के तीन युवक गिरफ्तार, करीब ₹3.30 लाख कीमत की चरस बरामद, वाहन सीज।*
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।*
ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में आज 04 नवम्बर 2026 को *थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी-नेटवाड़ रोड पर देई झूला पुल जाने वाले रास्ते के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन संख्या HR 60P 0429 (स्कॉर्पियो) से अवैध चरस का परिवहन करते हुए तीन युवकों राघव, सन्नी एवं हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।*
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. राघव गाड़ी पुत्र रवि गाड़ी, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष।
2. सन्नी गौतम पुत्र सुनील कुमार, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष।
3. हिमांशु पुत्र संजीव कुमार, निवासी पानीपत, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी—* 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस(अनुमानित कीमत: ₹3.30 लाख) व तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या HR 60P 0429 सीज।
*पुलिस टीम—*
1. थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत।
2. कानि0 गणेश राणा।
3. कानि0 अनिल तोमर।
4. कानि0 अजय रमोला।
5. कानि0 प्रमोद सिंह।
6. कानि0 राहुल सिंह।
*SP उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय* द्वारा बताया गया कि आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा त्योहारी सीजन के दौरान अवैध नशे, मादक पदार्थों के कारोबार एवं अन्य आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली मोरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹2500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।*
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के कुल 32 मामलों में 44 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान *लगभग ₹61.70 लाख कीमत की 13.6 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

0 टिप्पणियाँ