DDMA Uttarkashi: मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र में सर्चिंग टीम हेतु आवश्यक सामग्री रवाना

 *District Disaster Management Authority (DDMA) Uttarkashi* 


 केदारताल क्षेत्र में संचालित सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा लगातार आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र में सर्चिंग टीम के लिए आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है।

जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं रेस्क्यू एजेंसियों के आपसी समन्वय से अभियान के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्य में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग एवं आईटीबीपी की टीमें आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।


मातली हेलीपैड पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक सामग्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं, ताकि दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सर्चिंग टीम को समय पर आवश्यक सामग्री एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

जिला प्रशासन द्वारा सर्चिंग अभियान में लगी टीमों की आवश्यकताओं, सुरक्षा एवं रसद व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ