पूर्व विधायक मालचंद ने किया क्रिकेट मैच का विधिवत उद्घाटन , भाटिया गांव के ओडी नामे तोक में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट ।

 

नौगांव

ग्राम सभा भाटिया ओड़ी नामक तोक में इन दिनों क्रिकेट मैच आकर्षक का मुख्य केंद्र बना हुआ है। खेल प्रेमियों ने इन दिनों दीपावली के शुभ अवसर पर मैच खेलने का भरपूर समय मिल रहा है। स्व०संजू भाई की स्मृति में रखा गया टूर्नामेंट का आज विधिवत उद्घाटन कर खेल प्रेमियों का मनोबल बढ़ाया। 2017 के चुनाव हारने के बाद दूसरी बार पूर्व विधायक मालचंद भाटिया

गांव पहुँचे जहाँ ग्रामसभा के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर 2022 विधानसभा चुनाव की चहल-पहल भी खूब दिखी।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाटिया में अपना गांव हैं,मैं हमेशा भाटिया के आम जनमानस के दुःख-सुख में हमेशा साथ रहा और रहूंगा। इस मौके पर भाजपा के मंडल मंत्री गौतम सिंह,यशवंत सिंह लखन लाल,गुरुदेव, गोलू डोभाल,नितिन डोभाल,अजय,रामलाल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ