सास के इलाज के लिये गई थी अस्पताल, वहाँ पर हुई थी कोविड संक्रमित, होम आइसोलेट किरन ने जिला मॉनिटरिंग समिति को बताया

उत्तरकाशी, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जिला माॅनीटरिंग समिति के सदस्य तीर्थ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी, सुश्री दुर्गा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आनन्द सिंह पंवार अध्यक्ष बार ऐसोशिएशन तथा आमंत्रित सदस्य डा0 हरेन्द्र कुमार यादव द्वारा जनपद के कोविड पाॅजीटिव होम आईसोलेट हुए कुल 63 व्यक्तियों में से जिला मुख्यालय के समीप जोशियाड़ा एवं तिलोथ में अपने घरों में आईसोलेट 03 कोविड पाॅजीटिव मरीजों अंजना नौटियाल, श कलावती एवं किरन के घर पर पहुंचकर उक्त होम आईसोलेट हुए मरीजों द्वारा होम आईसोलेशन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है अथवा नहीं के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा जोशियाड़ा में होम आईसोलेट कोविड पाॅजीटिव मरीज अंजना नौटियाल, उम्र 25 वर्ष से वार्ता करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 02 नवम्बर, 2020 को उनकी कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर डाॅक्टरों द्वारा उन्हें आईसोलेट करते हुए कोविड संक्रमण बचाव सम्बन्धी किट प्रदान की गयी। उक्त किट में गलब्स, सैनिटाईजर एंव पल्स आॅक्सीमीटर आदि उपकरण थे। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा समिति के सदस्यों को यह भी बताया गया कि उनकी कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के समय उनमें कोविड के कोई भी लक्षण विद्यमान नहीं थे तथा होम आईसोलेशन में रहते हुए उनके द्वारा 14 दिन की समय अवधि भी पूर्ण कर ली गयी है तथा वर्तमान में वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।
समिति के सदस्यों द्वारा कोविड पाॅजीटिव मरीज अंजना नौटियाल द्वारा उपयोग के पश्चात् अवशेष भोजन तथा उनके द्वारा उपयोग में लिए गये गलब्स, मास्क आदि के सुरक्षित निस्तारण के सम्बन्ध में उनके पिता से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री अंजना नौटियाल द्वारा उपयोग की सभी वस्तुओं को एक पाॅलीथीन में रखकर उक्त पाॅलीथीन को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। जिस पर समिति के सदस्य डा0 हरेन्द्र यादव द्वारा अंजना नौटियाल तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को अवगत कराया गया कि साबुन अथवा ब्लीचिंग का घोल बनाकर संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की गयी वस्तुओं को 20 मिनट तक घोल में रखकर आस-पास के अन्य व्यक्तियों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सकता है।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के समीप तिलोथ में होम आईसोलेट कोविड पाॅजीटिव मरीज कलावती उम्र 45 वर्ष से समिति के सदस्यों द्वारा वार्ता की गयी। कलावती द्वारा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया कि कोविड सैम्पलिंग होने पर 09.11.2020 को उनकी कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर वह विगत 08 दिनों से होम आईसोलेशन में है तथा घर पर उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा पृथक कमरा एवं पृथक वाॅशरूम दिया गया है तथा वर्तमान में वह पहले से बेहतर स्थिति में है। उनके द्वारा समिति के सदस्यों को यह भी बताया गया कि मेरे अतिरिक्त परिवार के अन्य सदस्यों की कोविड टेस्टिंग/सैम्पलिंग हुई है l तथा उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। समिति के सदस्यों द्वारा कोविड पाॅजीटिव मरीज श्रीमती कलावती को होम आईसोलेशन सम्बन्धी शासन द्वारा सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी, जिससे कोविड संक्रमण के फैलाव को नियन्त्रित किया जा सके।
तिलोथ में होम आईसोलेट कोविड पाॅजीटिव मरीज किरन उम्र 36 वर्ष के घर का समिति के सदस्यों द्वारा औचक निरीक्षण किये जाने पर कोविड पाॅजीटिव मरीज किरन से समिति के सदस्यों द्वारा वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी सास का स्वास्थय खराब होने पर वह अपनी सास के स्वास्थय उपचार हेतु उनके साथ अस्पताल गयी थी, जहां पर वह कोविड संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर वह कोविड संक्रमित हो गयी थी तथा 07.11.2020 को कोविड सैम्पलिंग होने पर 08.11.2020 को उनकी कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आई। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी कोविड रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के समय भी उनमें कोविड के कोई लक्षण विद्यमान नहीं थे l तथा वर्तमान में वह बिल्कुल स्वस्थ है।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के कोविड पाॅजीटिव होम आईसोलेट हुए व्यक्तियों के घरों में स्वास्थय विभाग की टीम भेजकर उक्त व्यक्तियों द्वारा उपयोग किये गये गलब्स, मास्क एवं अवशेष भोजन आदि के सुरक्षित निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में परिवार के सदस्यों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है l
via Blogger https://ift.tt/38RNYUC
November 17, 2020 at 02:30PM
via Blogger https://ift.tt/3nAO8Uv
November 17, 2020 at 03:53PM
via Blogger https://ift.tt/3nxD7mS
November 17, 2020 at 06:53PM
via Blogger https://ift.tt/3nzakOA
November 17, 2020 at 09:53PM
via Blogger https://ift.tt/2H9RONe
November 18, 2020 at 12:53AM
via Blogger https://ift.tt/38SfmSr
November 18, 2020 at 03:53AM
via Blogger https://ift.tt/3pD5l1h
November 18, 2020 at 06:53AM
via Blogger https://ift.tt/3pDCoSJ
November 18, 2020 at 09:53AM
via Blogger https://ift.tt/2UF37jz
November 18, 2020 at 12:53PM
via Blogger https://ift.tt/2IEcM7W
November 18, 2020 at 03:53PM

0 टिप्पणियाँ