हरीश डिमरी बडकोट
ग्राम बनचाणगांव (सरनौल ठकराल पट्टी) में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के आगमन पर ग्रामीणों व खेल समिति युवाओ ने किया भव्य स्वागत ।
दीपक बिजल्वाण ने युवाओ के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, ओर वहीं पर ग्रामीणों की समस्याएं भी जानी,।
उन्होंने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का निराकरण किया ।
उन्होंने ग्रामीणों की मुख्य मांगों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ व निराकरण का पूर्ण भरोसा दिया, साथ ही कहा कि हमारा स्वागत तभी हो जब हम जनप्रतिनिधि जनता के कार्य करें,।
उन्होंने गांव के युवाओ को क्रिकेट किट भी प्रदान की ,इस अवसर पर पूर्व बीडीसी मेम्बर प्रदीप गैरोला ,ग्राम प्रधान खंडूड़ी ,प्रधान धराली विजय चौहान , पूर्व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश बर्तवाल ,प्रधान स्यालब,प्रधान चपटाड़ी एवम अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।
ग्रामीणों द्वारा दिये गए अपार स्नेह से गदगद दीपक ने आभार जता कर कहा कि जो भी इस गांव के मातृशक्ति,युवाओं की(सार्वजनिक) मांगें होगी, उनका समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
क्वालगांव व फरी में हुआ जिलापंचायत अध्यक्ष का भव्य स्वागत
ठकराल पट्टी के क्वालगांव ओर, फरी(मणपा कोटि) में विभिन्न कार्यक्रमों ओर जनआशीर्वाद यात्रा साथ ही जनसमस्याएं जानने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक बिजल्वाण जी का हुआ स्वागत अभिनंदन,,उन्होंने पहले फरी में लोगों की समस्याएं जानी ,शीघ्र निराकरण ,कार्य शुरू करने का पूर्ण आश्वासन दिया,,तत्पश्चात क्वालगांव में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंच तटेश्वर महाराज जी का आशीर्वाद लिया,,ओर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं,,इस अवसर पर उन्होंने युवा साथियों को खेल सामग्री भी वितरित की,इस अवसर पर प्रदीप गैरोला जी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान धराली श्री विजय चौहान जी,नरेश बर्तवाल जी, ग्राम प्रधान क्वालगांव,,एवम अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,श्रद्धालु, भी उपस्थित रहे,,,प्रगति पथ पर जनपद उत्तरकाशी







0 टिप्पणियाँ