10 जिलों के लिए उत्तराखंड सरकार ने स्वीकृत किये 10 करोड़

 देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत राज सहायता के रूप में 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 10 जिलों में एक-एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए इस योजना को प्रभावी माध्यम बताया।

जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किये जाएंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने के निर्देश दिये हैं। इस पोर्टल पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को ही अपलोड किया जायेगा, इसके लिये एक बार में पांच लाख रुपये तक के उत्पादों के क्रय की व्यवस्था रहेगी।

झाझरा में बनेगा आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक, 20.62 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईडीटीआर झाझरा में आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 20.62 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस ट्रेक की कुल लागत 51.56 लाख है।

कुम्भ मेला क्षेत्र की सड़कों के लिए 103.94 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुम्भ मेला क्षेत्र मे नगर निगम हरिद्वार की आठ सड़कों का सीसी टाइल्स द्वारा नवीनीकरण करने के लिए 103.94 लाख स्वीकृत किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ