उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० प्रबन्ध समिति की बैठक में बैंक के व्यावसायिक विकास, वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, ऋण वसूली, निक्षेप वृद्धि, लाभप्रदत्ता तथा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श ।

मंगलवार को उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० की प्रबन्ध समिति की बैठक बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष  हरिमोहन सिंह, मुकेश माहेश्वरी, सचिव/ महाप्रबन्धक एवं संचालक मण्डल के समस्त संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


बैठक मे बैंक के व्यावसायिक विकास, वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, ऋण वसूली, निक्षेप वृद्धि, लाभप्रदत्ता तथा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।



अध्यक्ष महोदया ने कहा कि बैंक का मुख्य उददेश्य किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों एवं आम खाताधारकों को सरल, सुलभ एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंक की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यक्षमता सुनिश्चित करते हुये निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में बैंक सूक्ष्म एवं लघु उद्यम केडिट गारंटी ट्रस्ट (CGTMSE) पॉलिसी को बैंक में लागू किये जाने, एनपीए ऋणों की वसूली हेतु Debt Recovery Agency (DRA) नियुक्त करने, ई-शिक्षा पोर्टल / क्यू०आर० के माध्यम से स्कूल/कालेज / यूनिवर्सिटी आदि की फीस को बैंक शाखाओं में जमा कराने हेतु GetePay के साथ अनुबन्ध करने, बैंक शाखाओं एवं समितियों के लिये माइको ए०टी०एम० कय किये जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये।


अध्यक्ष महोदया ने कहा कि बैंक प्रबन्धन का प्रयास है कि जनपद में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाये, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।


बैंक के सचिव / महाप्रबन्धक द्वारा अध्यक्ष महोदया एवं समस्त संचालक मण्डल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा बैंक हित में लिये गये सभी निर्णयों के प्रभावी कियान्वयन पर सहमति व्यक्त की।


अन्त में बैंक अध्यक्ष  शारदा राणा द्वारा संचालक मण्डल के समस्त सदस्यों, जनपद वासियों, बैंक के सम्मानित ग्राहकों एवं बैंक के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये बैठक का समापन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ