नशे के अवैध कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी, 6.26 ग्राम स्मैक व ₹9,200 की नकदी के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

नशे के अवैध कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी, 6.26 ग्राम स्मैक व ₹9,200 की नकदी के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार


नशा तस्करी के कई मामलों में संलिप्त है अभियुक्त, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी हो चुकी है कार्रवाई



ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस मुहिम के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को लगातार चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी  दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कल 15 नवम्बर 2026 की सांय को चैकिंग के दौरान जोकाणी, ज्ञानसू के समीप एक व्यक्ति शोभित उर्फ बबलू को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक की बिक्री से अर्जित ₹9,200 की नकदी बरामद हुई।*


अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27A में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार *अभियुक्त शोभित उर्फ बबलू के विरुद्ध पूर्व में जनपद उत्तरकाशी एवं हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट में कई मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।*


अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 41/2020, धारा 51(बी)/188/269/270/511 भादवि, कोतवाली उत्तरकाशी।

2. मु0अ0सं0 33/2018, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।

3. मु0अ0सं0 86/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।

4. मु0अ0सं0 353/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली हरिद्वार।

5. मु0अ0सं0 69/2019, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली उत्तरकाशी।


बरामदगी

• 6.26 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1.90 लाख)।

• ₹9,200 की नकदी (स्मैक बिक्री से अर्जित)।


पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक जगत सिंह।

2. अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह।

3. मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं।

4. चालक जयेन्द्र सिंह।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ