वन्यजीव संरक्षण को लेकर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दुकाना में जागरूकता कार्यक्रम

 

वन्यजीव संरक्षण को लेकर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दुकाना में जागरूकता कार्यक्रम

पुरोला। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दुकाना (पुरोला) में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन उप वन संरक्षक टोंस वन प्रभाग पुरोला के प्रतिनिधित्व में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारणों तथा उससे बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।


इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए संकल्प पत्र के माध्यम से शपथ ली तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद सिंह मोल्का, विकास रावत, वन क्षेत्राधिकारी नरौत्म सिंह रावत, वन दरोगा अमीन सिंह चौहान, यशपाल सिंह पंवार, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राणा, शिक्षक रविन्द्र सिंह राणा, विक्रम सिंह रावत सहित वन विभाग एवं विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ