🛑 खबर चलाने की धमकी देकर मांगे ₹5 लाख, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। न्यूज प्लेटफॉर्म पर झूठी खबर चलाने की धमकी देकर प्रॉपर्टी कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी अनुज अग्रवाल को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटेलनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने संपत्ति से जुड़ी खबरें चलाकर कारोबारी को बर्बाद करने की धमकी दी थी। डर के चलते पीड़ित ने आरोपी के बताए एक्सिस बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करा दिए, लेकिन इसके बाद भी पैसों की मांग जारी रही।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की है। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है या नहीं।

0 टिप्पणियाँ