शिवनगरी लाखामंडल में मुख्यमंत्री धामी की कुशलता व भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर महायज्ञ
पुरोला/उत्तरकाशी। शिवनगरी लाखामंडल में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीताराम गौड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशलता एवं प्रदेश में उनके नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने की कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया।
महायज्ञ में विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं कुशल नेतृत्व की कामना की गई। महायज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य लोकेश बडोनी मधुर, पंडित रमेश बिजलवाण, पुजारी मायाराम गौड़, मोहन लाल बहुगुणा, ओमप्रकाश बहुगुणा, मनोज बहुगुणा, प्रभुराम बहुगुणा, लाखीराम गौड़, प्रकाश बहुगुणा, विपिन चौहान, जगत चौहान, दीपक कुमार, जयपाल आर्य, मोहन आर्य, सुभाष कुमार, संतू जागरी, रविन्द्र शाह एवं तिल बहादुर सहित भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ