बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

पुरोला/उत्तरकाशी, 5 मई 2026।

बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला, उत्तरकाशी में आज देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं संबोधन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग के लिए स्वरोजगार के अवसरों को पहचानना और उनका लाभ उठाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना की संदर्भदात्री सपना नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वरोजगार के विभिन्न आयामों, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के संयोजक मंडल में डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. बिशम्बर जोशी, श्री कृष्ण देव रतूड़ी, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. यमुना प्रसाद रतूड़ी, डॉ. बबीता बंटवाण, डॉ. तबस्सुम जहां एवं श्री बलवीर सिंह चौहान शामिल रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेन्द्र लाल आर्य द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता एवं स्वरोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने पर उत्साह व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ