जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान को मिला ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

 

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान को मिला ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

कोटद्वार: जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कोटद्वार में आयोजित समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।


सम्मान प्राप्त होने पर रमेश चौहान को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इस उपलब्धि को लेकर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

रमेश चौहान की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नोटियाल व पुरोला मंडल महामंत्री शीशपाल रावत सहित बलदेव रावत,श्रवण सोलंकी, अभिषेक सेमवाल आदि भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ