राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज गुंदियाटगांव में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय जन जागरूकता शिविर का किया जा रहा आयोजन।


गजेंद्र सिंह चौहान, पुरोला

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं प्रादेशिक कार्यालय देहरादून के तत्वाधान में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों एवं जनहित योजनाओं को लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार को लेकर विकासखंड पुरोला के गुंदियाटगांव में दो दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस पर 25 एवं 26 नवंबर को चित्रकला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम,चर्चा- परिचर्चा एवं गोष्ठी तथा प्रश्नोत्तरी,भाषण, चित्रकला, अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी एन0एस0 नयाल ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार व क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड के सौजन्य से राज्य एवं केंद्र सरकार की जन-लाभकारी योजनाओं व सरकार के कार्यक्रमो की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम विकासखंड स्तर के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुंदियाट गांव में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावा स्वास्थ्य शिविर, समाज कल्याण शिविर, मुद्रा लोन, आदि सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं के स्वरोजगार को लेकर कृषि, बागवानी,पशुपालन आदि क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने व आत्मनिर्भर बनने को लेकर गोष्ठी के माध्यम से जागरूक कर विस्तृत जानकारियां दी जा रही है।




 उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक व क्षेत्रीय संस्कृति, बोली भाषा,रहन सहन के संरक्षण को लेकर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न जानकारियों को प्राप्त करने को लेकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने की भी अपील की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ