नौगांव.



 निकट शिवमंदिर के सामने नगर पंचायत द्वारा बने मैदान में आज से क्रिकेट एकेडमी का विधिवत शुभारंभ विधायक राजकुमार द्वारा किया गया। 
अकेडमी के तहत 10 से 23 वर्ष के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अकेडमी मुम्बई से वापसी कर चुके प्रवासी एम. एस राणा द्वारा खोली गई है।जिसमें की आर्थिक स्थिति से तंग छात्रों को भी विशेष छूट दी जाएगी।

अकेडमी में प्रति वर्ष 10000 रुपये फीस ली जाएगी,आर्थिकी कमजोर छात्रों के लिए 50% की विशेष छूट दी जाएगी, ट्रेनिंग प्रातकाल एवम साय के समय दी जाएगी।