पुरोला को जितना इस बार आसान नही होगा किसी भी महारथी के लिए

 विधानसभा चुनाव के लिए अभी दो वर्ष बाकी है लेकिन सभी महारथी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं ।

जहां पूर्व विधायक मालचंद अब अधिकतर समय अपने पैतृक निवास पर रहकर कार्यकर्ताओ से मन्त्रणा कर रहे हैं वही वर्तमान विधायक सेहत ठीक न होने के बावजूद गांव - गांव का भ्रमण कर रहे हैं ।


पूर्व में निर्दलीय लड़े दुर्गेश लाल अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं । ऐसे में हमेशा की तरह भाजपा में अंतिम समय तक टिकट के लिए सस्पेंस बना रहेगा जिसका फायदा वर्तमान विधायक राजकुमार को मिलना तय है ।

ज्ञात हो की पिछले चुनाव में नामांकन के 2 दिन पूर्व तक राजकुमार व मालचंद के बीच टिकट के लिए खीचतान चलती रही जिसकारण अंत मे टिकट मॉलचन्द को मिला व राजकुमार ने अंतिम दिन कांग्रेस की तरफ से नामांकन भरा ।मालचंद को टिकट मिलने से नाराज हुई थी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की एक लॉबी ।

मालचंद को टिकट मिलने से भाजपा की एक बड़ी लॉबी जो उनसे कॉफी समय नाराज चल रही थी खुलेआम राजकुमार का प्रचार करने लगी । जिस प्रकार से तमाम भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार के साथ आये थे उससे यही लगता था कि इन पर पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद भी था ।
अबकी बार परिस्थिति बदल चुकी है भाजपा कार्यकर्ता किसी भी हालत में हाइकमान का कोप भाजन नही बनना चाहेंगे ।
अफवाह तो यहाँ तक है कि चुनाव के वक़्त विधायक राजकुमार भाजपा का दामन थाम चुनाव लड़ेंगे , हकीकत जो भी है पर राजकुमार व मॉलचन्द के बीच पिछली बार की तरह इस बार भी मुकावला रोमांचक होगा ।
पूर्व में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल भाजपा का टिकट मिलने की सूरत में ही शायद चुनाव लड़े , अगर बीजेपी दुर्गेशलाल को टिकट देती है तो ऐसे हालात में राजकुमार व मालचन्द के बीच कांग्रेस के टिकट के लिए माथापच्ची होनी तय है ।
हालात यही कहते हैं कि अगर मालचन्द को बीजेपी का टिकट मिलता है तो मुकावला सिर्फ 2 प्रत्याशियों मॉलचन्द व राजकुमार के बीच होगा ।
अगर बीजेपी दुर्गेशलाल को टिकट देती है तो मुकावला त्रिकोणीय होना तय है ।



via Blogger https://ift.tt/33pSma8
October 03, 2020 at 10:07AM