सूचना मिलते ही दो विधायक, कई पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे
समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में तनाव की स्थिति
देहरादून। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सरदार जीवन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल प्र्रशासन 12 लाख रुपये का बिल चुकाने की बाद ही परिजनों को शव देने पर अड़ा है। शव न देने की जानकारी मिलते ही राजधानी के दो विधायक, कई पार्षद और भाजपाई अस्पताल में पहुंच गए हैं। अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
नमोन्यूज़
पूर्व पार्षद और करणपुर में डीएवी के सामने दुकान चलाने वाले मामा के नाम से प्रसिद्ध सरदार जीवन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें 7 अक्टूबर को राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने भाजपा नेता की मौत के बावजूद परिजनों को 12 लाख रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों के बिल देने से इंकार करने पर अस्पताल प्रशासन भी शव नहीं देने पर अड़ा हुआ है।
इधर, शव नहीं देने की जानकारी मिलते ही विधायक खजानदास और गणेश जोशी समेत कई पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में तनाव बना हुआ था। आक्रोशित भाजपाइयों का कहना है कि कोरोना के इलाज का 12 लाख का बिल हतप्रभ करने वाला है। यदि जल्द ही शव नही दिया गया तो वह अस्पताल में ताला ठोक देंगे।


0 टिप्पणियाँ